नशे में धुत होकर एक्ट्रेस काव्या थापर ने राहगीरों पर चढ़ाई कार, पुलिस को दीं गालियां, हुईं अरेस्ट

2/18/2022 5:22:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जुहू पुलिस ने एक्ट्रेस काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काव्या पर नशे में धुत होकर कार चलाने और एक व्यक्ति को ठोकर मारने का आरोप है। इतना ही नहीं, जब पुलिस ने एक्ट्रेस को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और गालियां भी दीं। 

 

इस घटना के बाद काव्या को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


बता दें, काव्या थापर 26 वर्ष की है और मुख्य रूप से वह साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं। उन्हें सबसे पहले हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में देखा गया था। उन्होंने पतंजलि, मेक माइ ट्रिप जैसे कई बड़े ब्रांड का विज्ञापन भी किया है। उनकी पहली तेलुगु फिल्म Ee Maaya Peremito थी जोकि 2018 में रिलीज हुई। काव्या अपने हॉट फोटोशूट के लिए भी जानी जाती हैं। इतना ही नहीं वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हूं।

Content Writer

suman prajapati