पारंपरिक रीति रिवाज से हुई काव्या गौड़ा की गोद भराई, खूब हार-श्रृंगार किए पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं मॉम-टू-बी एक्ट्रेस

1/21/2024 12:19:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काव्या गौड़ा इन दिनों जिंदगी के खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसी बीच, काव्या के पति सोमशेखर और फैमिली में एक्ट्रेस की पारंपरिक गोद भराई होस्ट की, जहां मॉम-टू-बी खूब लाइमलाइट बटोरती दिखीं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं।


सामने आई गोदभराई की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंट काव्या वह बड़े प्यार से सारी रस्में निभाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है।


लुक की बात करें तो अपनी गोदभराई में काव्या ने बैंगनी बॉर्डर वाली हल्की येलो एंड ग्रीन शेडेड साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्पल ब्लाउज पेयर किया।

गले में उन्होंने पन्ना से सजा हार पहना। कानों में मैचिंग झूमके, मांग टीका, मैचिंग चूड़ियां, अंगूठियां और कमरबंद के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया।

वहीं उनके हाथों में मेहंदी भी रंग लाई। मिनिमल मेकअप, फूलों से सजी एक मिड-पार्टेड बन हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

वहीं, उनके पति सोमशेखर भी ट्रेडिशनल गोल्डन आउटफिट में खूब जच रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kavya v Somashekar (@kavya_gowdaaaaofficial)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kavya v Somashekar (@kavya_gowdaaaaofficial)

बता दें, काव्या गौड़ा ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ सीरियल 'शुभ विवाह' से की थी, जिसके बाद वह 'बकसुरा', 'सक्कथ रिस्क', 'दमयंती' और 'एमबीए' जैसी फिल्मों में नजर आईं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने सोमशेखर के साथ 2 दिसंबर 2021 को बेंगलुरु में शादी रचाई थी और अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है।


 

Content Writer

suman prajapati