बेहद फिटनेस फ्रीक हैं FIR फेम कविता कौशिक, फिट रहने के लिए करती हैं ये योगासन

6/6/2020 8:20:10 AM


बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने लुक्स को लेकर चर्चा पर रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने हॉट अंदाज की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस को खूब लाइक्स मिलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस ने अपने हॉट अंदाज के साथ अपने योगासन से फैंस के होश उड़ा दिए। यकीन न हो देखें तस्वीरें..


कविता कौशिक खुद को फिट रखने के लिए कड़े से कड़ा आसन करती हैं। वो खुद की फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहती है। वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस चक्रासन करती हुई नजर आ रही हैं, जो सबसे मुश्किल आसनों में से एक है। 


इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने योगा करते की कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका चुकीं हैं।

कविता की ऐसी तस्वीरों को फैंस के खूब लाइक्स मिलते हैं, उनकी इसी खासियत की वजह से फैंस उन्हें बड़ी संख्या में फॉलो करते हैं।


काम की बात करें तो कविता टीवी सीरीयल 'एफआइआर' के लिए खूब जानी जाती हैं। लॉकडाउन में उनकी फिल्म डू नॉट ड्रीम भी रिलीज हुई है। ये एक हॉरर फिल्म है, जिसमें आज कल की सिचुएशन दिखाई गई है।  

Edited By

suman prajapati