Big Boss 14:कविता कौशिक ने खोली अभिनव शुक्ला की पोल तो सलमान के आगे फूट-फूट कर रोईं रुबिना

12/12/2020 12:49:41 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' के घर से चाहे कविता कौशिक बेघर हो गई हैं लेकिन अब भी लोग उनके और रुबीना दिलाइक के झगड़े के बारे में बात कर रहे हैं। बीते दिन ही विकास गुप्ता ने अभिनव शुक्ला को घर के बाहर हो रहे हंगामे के बारे में बताया था। 

विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि कविताने घर से बाहर जाने के बाद अभिनव शुक्ला पर अश्लील मैसेज करने के आरोप लगाए हैं। ये बात सुनकर रुबीना बदला लेने की बात करती नजर आई थीं। वहीं वीकेंड के बार में भी ये मुद्दा उठेगा। दरअसल, कविता 'वीकेंड का वार' पति रोनित बिश्वास के साथएंट्री लेंगी।

 कविता की एंट्री रुबिना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला के लिए भारी साबित होगा। इस बात का सबूत 'बिग बॉस 14' का ताजा प्रोमा है।  प्रोमो में कविता कौशिक अपने पति रोनित बिश्वास के साथ मिलकर अभिनव शुक्ला की पोल खोलती नजर आ रही हैं।

कविता खुलेआम ये आरोप लगाएंगी कि अभिनवने नशे में उनको अश्लील मैसेज किए थे। कविता ने ये भी कहा कि त बढ़ने पर उन्होंने सब अपने पति को बताया। जिसके बाद उन्होंने अभिनव शुक्ला को लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी।

कविता की ये बात सुनकर अभिनव और रुबीना हैरान रह जाएंगे। अभिन कविता कौशिक से इस घटना का सबूत मागेंगे। एक तरफ अभिनवकविता से उनके आरोपों पर सुबूत मांगेंगे तो दूसरी तरफ पत्नी रुबीना फूट-फूट कर रोने लगेंगी।कविता और अभिनव  की लड़ाई देखकर तो सलमान खान को भी गुस्सा आ जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Smita Sharma