मुश्‍किल योगासन करती दिखीं FIR की चंद्रमुखी चौटाला, फिटनेस देख रह जाएंगे दंग

5/18/2019 4:11:28 PM

मुंबई: FIR फेम चंद्रमुखी चौटाला यानी एक्‍ट्रेस कविता कौशि‍क अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों में कविता योग की दीवानी बनी हुई हैं। ब्लू स्पेगिटी के साथ शॉर्टस पहन वो मुश्‍किल योग करती नजर आ रही हैं।

उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो अपनी फिटनेस पर कितनी मेहनत करती हैं।

कविता की तरह योगासन करना आम लड़की के लिए आसान बात नहीं है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘एफआईआर’ सीरियल से कविता को अलग पहचान मिली। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था।

वहीं, अब वो पॉलीवुड फिल्म ‘Mindo Taseeldarni’ में नजर आने वाली है। ये फिल्म 28 जून को रिलीज होगी।

इस फिल्म में उनके साथ अवतार सिंह, राजवीर जवांदा, करमजीत अनमोल और ईशा रिखी मुख्य रोल में हैं।

 

 

Neha