38 की उम्र में मुश्किल योगासन करती दिखीं कविता कौशि‍क, यूजर्स बोले-''मैडम हड्डी कहां गईं''

5/28/2019 1:19:46 PM

मुंबई: FIR फेम चंद्रमुखी चौटाला यानी एक्‍ट्रेस कविता कौशि‍क अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लह खतरनाक योगा करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में कविता योग की दीवानी बनी हुई हैं। ब्लू क्राॅप टाॅप के साथ शॉर्टस पहन वो मुश्‍किल योग करती नजर आ रही हैं।

उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो अपनी फिटनेस पर कितनी मेहनत करती हैं। कविता की तरह योगासन करना आम लड़की के लिए आसान बात नहीं है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

कविता के ये आसन देखकर फैन्स भी कंफ्यूज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कविता से ये सवाल कर रहे हैं कि उनके शरीर की हड्डियां कहां गईं? कविता योगा से ही खुद को फिट रखती हैं। चाहे वो शूटिंग पर हों या फिर वेकेशन पर, कविता कभी भी योगा करना नहीं भूलती हैं। 

बिजनेसमैन से रचाई शादी

 

बता दें कि कविता ने बिजनेसमैन रोनित बिस्वास से साल 2017 में शादी की है। कविता और रोनित काफी पुराने दोस्त थे। दोनों ने केदारनाथ के मंदिर में बेहद सिंपल तरीके से शादी की थी। इसमें उनके परिवार के लोग और कुछ फ्रेंड्स शामिल हुए थे। 



 

मां नहीं बना चाहतीं कविता 
 

कविता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पति के साथ मिलकर तय किया है कि वे कभी पेरेंट्स नहीं बनेंगे। कविता का कहना है- 'अगर मैं 40 की उम्र में मां बनीं तो जब हमारा बच्चा 20 साल का होगा तो हम दोनों ही 60 साल की उम्र पार कर लेंगे। ऐसे में मैं अपने बच्चे के साथ अन्याय नहीं करना चाहती हूं।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘एफआईआर’ सीरियल से कविता को अलग पहचान मिली। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। वहीं, अब वो पॉलीवुड फिल्म ‘Mindo Taseeldarni’ में नजर आने वाली है। ये फिल्म 28 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ अवतार सिंह, राजवीर जवांदा, करमजीत अनमोल और ईशा रिखी मुख्य रोल में हैं।

 

Smita Sharma