ऋतिक रोशन की शर्टलेस तस्वीर पर दिल हारी कविता कौशिक, बोलीं- ''पति को टीले से धक्का दे दूं?''

1/2/2022 5:19:47 PM

मुंबई. एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए। वहीं एक्ट्रेस कविता कौशिक तो ऋतिक के शर्टलेस लुक पर फिदा हो गई।


तस्वीर में ऋतिक शर्टलेस नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ब्लैक चश्मा लगाया हुआ है। एक्टर काफी किलर लग रहे हैं। ऋतिक समंदर के बीच पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- '2022...चलिए इसे अच्छे से जीते हैं।' ऋतिक की शर्टलेस तस्वीर देखते ही कविता कौशिक खुद को रोक नहीं पाई और एक्टर की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'मतलब...क्या करूं? पति को टीले से धक्का दे दूं?'


काम की बात करें तो कविता कौशिक बीते साल टीवी शो 'लक्ष्मी घर आई' में नजर आई थीं। इससे पहले वह 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट दिखीं। लेकिन रुबीना दिलाइक के साथ लड़ाई होने के बाद कविता शो बीच में ही छोड़कर निकल गई थीं।

Content Writer

Parminder Kaur