कंगना रनौत के पद्म श्री पर निशाना साधते हुए कविता बोलीं-''प्रियंका चोपड़ा को क्यों नहीं मिला सम्मान तो यूजर्स बोले-''दीदी गूगल कर लिया करो''

11/16/2021 3:26:32 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस  कंगना रनौत को  उनके 'भीख में मिली आजादी' वाले विवादित बयान पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई सिलेब्रिटीज ने कंगना रनौत के बयान की तीखी आलोचना की थी। ऐसे में अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली कविता कौशिक ने भी बिना कंगना का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। कविता ने कंगना रनौत के पद्म श्री सम्मान पर कटाक्ष किया और सवाल किया कि प्रियंका चोपड़ा को यह कभी क्यों नहीं मिला।

कविता ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर कर सवाल उठाया है कि आखिर प्रियंका को पद्म श्री क्यों नहीं दिया गया? कविता ने जो तस्वीर शेयर की है जिसमें  वे दोनों पूजा करते नजर आ रहे हैं।  

तस्वीर शेयर कर कविता ने लिखा-आखिर इनको पद्म श्री क्यों नहीं मिला? बेहतरीन ऐक्टर, अच्छी इंसान, पूरी दुनिया में सफल और बिना कोई झंडा उठाए भारतीय संस्कृति को सामने रखा। और हां, इन्होंने कभी अपने किसी सीनियर, साथ काम करने कलाकार या किसी का भी अपमान नहीं किया। यह बेहतरीन हैं। हालांकि कंगना पर किया ये कटाक्ष उन पर ही भारी पड़ गया।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में ही पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में यूजर्स ने कविता के पोस्ट पर उन्हें ठीक से गूगल करने की सलाह दी। देखें यूजर्स के ट्वीट 


 कंगना ने कहा था कि भारत को 2014 में आजादी मिली जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई और 1947 में देश की आजादी "भीख" थी। कंगना के इस बयान ने तूफान खड़ा कर दिया। दिल्ली महिला आयोग (DCW) स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना के पद्मश्री को वापस लेने का आग्रह किया और कंगना के खिलाफ देशद्रोह के आरोप की भी मांग की। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर कोई साबित कर सकता है कि उसने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है तो वह अपना पद्म श्री पुरस्कार वापस कर देंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma