लॉस एंजिल्स में स्पॉट हुई कैटी पेरी, ब्लैक लैदर पैंट सूट में हाथ हिलाकर मीडिया के सामने दिए जबरदस्त पोज

2/25/2022 6:07:58 PM

मुंबई. हॉलीवुड पॉप सिंगर कैटी पेरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। लुक के कारण सिंगर को अक्सर स्पॉट किया जाता है, हाल ही में कैटी पेरी को लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में कैटी पेरी ब्लैक लैदर पैंट सूट में नजर आ रही है। इसके साथ सिंगर ने मैचिंग हील पहनी हुई है।

मिनिमल मेकअप और हाई बन कैटी ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सिंगर बेहद स्टाइलिश लग रही है।

कैटी पेरी हाथ हिलाकर मीडिया के सामने पोज दे रही है। सिंगर की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें कैटी पेरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार भी देते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur