सरेआम 19 साल के लड़के को KISS देकर विवादों में फंसी केटी पेरी, जानें क्या है पूरा मामला

3/15/2018 5:31:02 PM

लंदन: टीवी शो अमेरिकन आइडल में सिंगर केटी पेरी ने एक 19 साल के लड़के को किस कर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर दी है।हुआ यूं कि बेंजामिन नाम का लड़का शो में ऑडिशन के लिए आया था। उसकी परफार्मेंस के बाद जज ने उससे पूछा क्या किसी लड़की को किस किया है। तो लड़के ने ना बोला। 

इसके बाद केटी पेरी ने अपने पास बुलाया और उसे गाल पर किस करने को कहा। पहले लड़का काफी शर्माया पर हिममत करते हुए उसने केटी के गाल पर किस कर दिया।

लेकिन केटी यहां नहीं रूकी, उसने लड़के को बोला यहां आओ और फिर लिप पर किस कर दिया तो लड़के के होश उड़ गए और वह जमीन पर गिर गया।