Pics: प्रोड्यूसर के घर डिनर करने पहुंचे विक्की-कैटरीना, चर्चा में हैं अफेयर्स की खबरें

1/6/2020 12:26:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बी-टाउन की टाॅप एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी फैशन सेंस का तो हर कोई दीवाना है। कैटरीना इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव-लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं।  

 

पिछले काफी वक्त से  कैटरीना और विक्की कौशल की डेटिंग की खबरें जोरों से हैं। बीते साल ही दोंनों को एक साथ दिवाली पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद इन खबरों को हवा मिली। इसी बीच एक बार फिर कपल की तस्वीरें सामने आईं हैं।

दरअसल, रविवार रात कैटरीना और विक्की प्रोड्यूसर आरती शेट्टी के घर डिनर पर पहुंचे। हालांकि दोनों अलग-अलग कार से पहुंचे थे। इस दौरान कैटरीना प्रिंटेड रेड ड्रेस में नजर हैं। नो मेकअप लुक में भी वह खूबसूरत दिखीं। वहीं विक्की ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक हुडी में कूल दिखे।

 

उन्होंने कैप से अपने लुक को एक्सेसराइज किया है। कैटरीना और विक्की की ये फोटोज वायरल होने के बाद उनके अफेयर की खबरें और जोर पकड़ रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी ये जानने को बेकरार हैं कि इनके बीच क्या चल रहा है।

 

एक यूजर ने लिखा कि क्या ये डेट कर रहे हैं?, वहीं दूसरे से कमेंट किया, 'बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल।'

दोनों को साथ में देख फैंस बेहद खुश हैं। कैटरीना ने कॉफी विद करण में कहा था कि वे विक्की के साथ काम करना चाहती हैं, जिसे सुनकर वे बहुत खुश हो गए थे। इसके बाद से भी फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। हालांकि अब तक दोनों सिल्वर स्क्रीन पर साथ नहीं दिखे हैं। बता दें कि  कैटरीना और विक्की ने अब तक रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखेंगी।

फिल्म में कैटरीना डॉक्टर के रोल में हैं। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज हो रही है। वहीं विक्की 'सरदार उधम सिंह' और 'भूत पार्टी वन: द हॉटेंड शिप' में नजर आने वाले हैं।

Smita Sharma