शशि कपूर की मृत्यु के बाद इमोशनल हुईं कैटरीना कैफ, लिखा ये पोस्ट !!

12/6/2017 2:52:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड में रोमांटिक एक्टर शशि कपूर का कल शाम को लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे शांताक्रूज के श्मशान घाट में किया गया। शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर समूचा बॉलीवुड सदमे में हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में कैटरीना कैफ ने भी कुछ देर पहले अपने फेसबुक पोस्ट में यही बात कही है। कैटरीना साल 2015 में रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं और कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी का भी हिस्सा रही थीं, उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर बहुत ही इमोशनल मैसेज लिखा है। कैटरीना ने लिखा है, ‘भारतीय क्लासिक सिनेमा का एक युग अमर हो गया। एक लेजेंड हमें खुशनुमा यादों के साथ छोड़ कर चला गया। शशि जी हमारे लिए और हमारे बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा आइकन रहेंगे। सिनेमा के क्षेत्र में किए गए उनके प्रभावशाली योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे।

बता दें कि कैटरीना इस समय अपनी आने वाली फिल्म टाइगर ज़िंदा है के प्रमोशन में बिजी हैं। जिस दिन शशि कपूर की मृत्यु की खबर आई। उस दिन कैटरीना और सलमान के साथ डांस चैंपियन्स के सेट पर शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर को पढ़ते ही शो की शूटिंग रोक दी गई। खबरों के अनुसार, जैसे ही यह खबर डांस चैंपियन्स के सेट पर पहुंची, वैसे ही सेट पर दुख की लहर दौड़ गई। रेमो डिसूजा और सलमान खान इस खबर के बाद इतने दुखी हो गए कि उन्होंने अपना सेट छोड़कर वैनिटि वैन का रुख किया। उसके बाद टैरेंस लुईस और कैटरीना इस खबर को लगभग 2 घंटे तक डिसकस करते रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News