Oh No!! विक्की-कैटरीना को मिली जान से मारने की धमकी, Mr. Kaushal ने सांताक्रूज पुलिस में दर्ज करवाई FIR

7/25/2022 12:05:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इस कपल को जान से मारने की धमकी मिल रही है। विक्की कौशल ने इस संबंध में मुंबई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

विक्की कौशल ने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना है कि यह शख्स पिछले कुछ समय से वाइफ कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। अब वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विक्की कौशल की शिकायत पर सांताक्रूज पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 67 के तहत 506(2), 354 (D) में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने की आरोपी की पहचान

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। वह कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर अश्लील व भद्दे कमेंट भी कर रहा था।

 

कुछ समय पहले ही सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी धमकी भरा लेटर मिला था। इस लेटर में कहा गया था कि उनका हाल भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। घटना के बाद सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 

Content Writer

Smita Sharma