होली के रंग में रंगा कौशल परिवारः शादी के बाद विक्की-कैटरीना ने फैमिली संग खेली पहली होली, सासू मां ने प्यार से बहू के गालों पर लगाया गुलाल

3/18/2022 2:06:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज होली का त्योहार है और हर कोई रंग-बिरंगे रंगों में रंगा नजर आ रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक धूमधाम से होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के  पॉवर कपल्स की ये पहली होली है, जिसे दोनों अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। कपल ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


विक्की कौशल ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई देते हुए लिखा- Happy Holi!!! इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की स्माइल करते हुए सेल्फी ले रहे हैं और उनकी मां अपनी बहू कैटरीन का अपने हाथों से गुलाल लगा रही हैं। वहीं उनके पीछे ससुर शाम कौशल और देवर सनी कौशल पोज देते नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे गुलाल से रंगे हुए हैं। 

PunjabKesari


विक्की के अलावा कैटरीना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को त्योहार की बधाई दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


बता दें, विक्की कौशल और कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के बरवाड़ा फोर्ट में शाही शादी की थी। कपल की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। शादी के बाद ये कपल मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गया।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News