ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट ड्रेस में कैटरीना कैफ का स्टाइलिश लुक, टेबल पर बैठ बालों को लहराते हुए दिखाई दिलकश अदाएं

8/2/2022 12:06:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक्टर विक्की कौशल संग शादी के बाद अपने लुक्स को लेकर और भी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेहद उत्सुक रहते हैं। इसी बीच हाल ही में कैटरीना ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर फैंस की बेकरारी दूर की है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर की है।

 

टेबल पर बैठी एक्ट्रेस दिलकश अदाएं दिखाते हुए अपने बालों को लहरा रही हैं। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

 


वर्कफ्रंट पर, कैटरीना कैफ जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगी। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास सलमान खान के साथ टाइगर 3 और विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस भी है।
 

Content Writer

suman prajapati