क्या कैटरीना सच में कर रही हैं शादी, पहले आलता अब हाथों में महेंदी और कान में झुमके

1/20/2018 12:04:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की सफलता के बाद हाल ही में कैटरीना कैफ एक फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। इससे पहले डायरेक्टर अली अब्बाज जफर के बर्थडे पार्टी पर कैटरीना को हाथ-पैर पर आलता लगे हुए देखा गया था। हाल ही में अब वो हाथों में मेहंदी और कान में बाली पहनी दिखी। 

दरअसल, इन दिनों आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'  को लेकर ही चर्चा में है। मगर इस फिल्म से ज्यादा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की हीरोइन यानी कैटरीना ज्यादा चर्चा में हैं।

वह इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत भी कर रही हैं। फिल्म के एक गाने में उनका लुक सामने आया है। अपने इस नए लुक की तस्वीर को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है यह लुक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के गाने के लिए हैं।

बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना एक डांस नंबर के लिए शूटिंग से पहले 5 घंटे तक डांस मास्टर प्रभुदेवा के साथ पहाड़ी डांस की प्रैक्टिस करेंगी। यह गाना उत्तर भारतीय लोकसंगीत से प्रेरित है।

गाने के लिए प्रभुदेवा ने पहाड़ी स्टाइल के साथ जिमनास्टिक्स स्टेप को मिलाया है। इस गाने में कटरीना के साथ आमिर खान भी नजर आएंगे। इस बात से फिल्म में उनकी मेहनत और लग्न को बखूबी देखा जा सकता है।