कैटरीना ने पति विक्की कौशल और सास-ससुर के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी हुए शामिल

12/26/2022 12:25:00 PM

मुंबई. 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इस त्योहार को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस कैटरनी कैफ ने भी पति विक्की कौशल और अपने सास-ससुर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस के मायके वाले भी शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।


कैटरीना ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस पति विक्की कौशल, सास-ससुर, देवर और बहन के साथ नजर आ रही हैं। पूरा परिवार एक साथ पोज दे रहा है और सभी बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सजा हुआ क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है, जिसे विक्की और कैटरीना ने मिलकर सजाया। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें क्रिसमस सेलिब्रेशन में विक्की और कैटरीना ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी को भी इनवाइट किया, जिसकी तस्वीर नेहा धूपिया ने शेयर भी की हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ कैटरीना और विक्की बेहद क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। नेहा और अंगद दोनों की शादी में भी शामिल हुए थे। 

Content Writer

Parminder Kaur