पुराने गिले-शिकवे भुला 'दीपवीर' की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची कैटरीना, दिखा ग्लैमरस अंदाज

12/2/2018 12:09:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हाल ही में तीसरी रिसेप्शन मुंबई में हुई। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने पहुंचे। पार्टी में कैटरीना कैफ भी पहुंची। 

इस दौरान कैटरीना पर्ल व्हाइट साड़ी पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन और सिल्वर कलर के इयररिंग पहने हुए जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

कैटरीना ने अनुश्री रेड्डी द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी और कुंदन ज्वैलरी पहनी थी। कैटरीना बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आईं।

साड़ी के साथ उन्होंने लाइटट मेकअप किया था। उनके लुक को देख सबकी निगाहें उनपर टिक गईं।

रणबीर कपूर के साथ रिश्तों के चलते कैटरीना और दीपिका के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। हालांकि पार्टी में पहुंचकर कैटरीना ने ये साबित कर दिया कि उन्होंने पुरानी बातों को भुला दिया है। 

जानकारी के मुताबिक रणवीर-दीपिका के मुंबई में तकरीबन 1000 मेहमानों को न्यौता भेजा गया था।

दीपिका और रणवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई।

दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी की। इस रॉयल वेडिंग में परिवार वाले और कुछ खास लोग ही शामिल हुए। 

Neha