Haldi Ceremony: पिया के नाम की हल्दी लगते ही खिला कैटरीना का चेहरा,विक्की को अपने प्यार के रंग में कुछ यूं रंगती दिखीं एक्ट्रेस

12/11/2021 1:11:15 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कैटरीना कपूर और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए। कपल की शादी काफी सीक्रेट रखी गई थी। कैटरीना और विक्की की शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब कैटरीना और विक्की की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में कैटरीना व्हाइट लहंगे में नजर आ रही है। वहीं विक्की ने गले में पिंक दुपट्टा पहना हुआ है। कैटरीना ने विक्की के गालों पर हल्दी लगाती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस के हाथों पर मेंहदी लगी हुई है जो बेहद प्यारी लग रही है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। बाकी परिवार वाले भी दोनों को हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हल्दी के बाद विक्की के दोस्त उन पर पानी डालते हुए दिख रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

देखें हल्दी सेरेमनी की ढेर सारी तस्वीरें...

katrina Kaif Haldi Ceremony Pictures


Katrina Kaif Haldi Ceremony HD Pictures


Vicky Kaushal Haldi Ceremony


Vicky Kaushal Haldi Ceremony HD Pictures


VicKat Haldi Ceremony Pictures


 


 

Content Writer

Parminder Kaur