ब्रेकअप के 3 साल बाद रणबीर को गले मिलती दिखीं कैटरीना, सामने आई तस्वीरें

3/24/2019 3:29:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीरें शनिवार रात हुए 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 की है। सामने आई तस्वीरों में कैट और रणबीर एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे है।

 

 

तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इस दौरान कैट ने सिल्वर कलर का टेल गाउन पहना था। उनका यह डैजलिंग लुक सभी का अटेंशन ले रहा था। वहीं रणबीर भी सूट में काफी जच रहे थे। 

 

 

बात दें कि ये दोनों ऐसे एक साथ 3 साल बाद नजर आए है। दरअसल, 2009 में इनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। मगर कुछ कारणों की वजह से ये दोनों 2016 में अलग हो गए।

 

 

इसके बाद से ही कैटरीना रणबीर को बिल्कुल पसंद नहीं करती। इनके ब्रेकअप की वजह रणबीर का धोखा देता माना जाता था। तब से लेकर अब तक इन दोनों में दूरियां थी। मगर कैटरीना-रणबीर की ये तस्वीरें देख इनके फैंस खुशी से झुमने वाले है। 

 

Konika