फोटो अॉफ द एयर: एक फ्रेम में दिखीं ऐश्वर्या और कैटरीना

12/8/2016 8:13:07 PM

मुंबई- दुनिया में कुछ भी परमानेंट नहीं होता ना दोस्ती और ना ही दुश्मनी। यह देखने को मिला डिजायनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में। ऐसा लग रहा था जैसे एक साथ पूरा बॉलीवुड इस पार्टी में पहुंच गया हो। इस पार्टी की तस्वीरें जब सोशल साइट पर वायरल हुई तो उसमें एक फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ एक ही फ्रेम में नजर आईं।

ऐश्वर्या और कैटरीना के बीच अनबन की भले ही कभी कोई खबर ना आई हो, लेकिन उनके बीच एक खास कनेक्शन है। यह कनेक्शन है बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान की वजह से। दोनों ही एक्ट्रैस सलमान की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इससे पहले दोनों कभी एक फ्रेम में साथ नजर नहीं आई हैं। फोटो में इन दोनों के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, माधुरी दीक्षित भी हैं।

कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में रह चुके रणबीर कपूर ने दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। पार्टी में मौजूद सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच यह दूरियां करण जौहर ने दूर की हैं। वो लम्बे समय से दोनों के बीच एक हेल्दी रिलेशनशिप करवाने की कोशिश कर रहे थे और आखिरकार वह इसमें सफल भी हो गए। इस बार दोनों ने खूब बातें भी की और पार्टी भी एंजॉय की।

इसके अलावा एक और तस्वीर जो सुर्खियां बटोर रही है वो है कैटरीना और सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा की। इस फोटो में वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News