Video: कैटरीना ने अपने हाथ पर चिड़ियों को बिठाकर खिलाया दाना, एक्ट्रेस के स्वीट जेस्चर ने जीता फैंस का दिल

1/25/2022 6:02:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना कैफ इन दिनों अकेली मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। वहां से वह एक के बाद एक लगातार अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींच रही हैं। इसी बीच वहां से एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो लोगों का खूब दिल जीत रहा है।


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने हाथ पर रंग-बिरंगी चिड़ियों को दाना खिलाती नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by K A T R I N A K A I F (@gorgeous_katrina)

इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। लुक की बात करें तो इस दौरान कैटरीना पिंक टॉप और ब्लैक जैगिंग में गॉर्जियस लग रही हैं।


बता दें, कैटरीना कैफ इस वक्त अपने एक ऐड शूट के लिए मालदीव पहुंची हैं, जहां वो खूब मस्ती कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी बिकिनी फोटोज शेयर कर लोगों का खूब ध्यान खींचा।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Content Writer

suman prajapati