90 के दशक के प्रसिद्ध कथक डांसर पंडित वीरू कृष्णा का निधन,प्रियंका से लेकर लारा ने जताया शोक
9/8/2019 11:03:25 AM
मुंबई: फेमस डांस मास्टर और एक्टर पंडित वीरू कृष्णन का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। वह ऐसे कथक डांसर थे, जिनसे बॉलीवुड के कई सितारों जैसे जूही चावला, कैटरीना कैफ, करणवीर बोहरा ने डांस सीखा था। तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने वीरू कृष्णन के निधन पर शोक जताते हुए लिखा-'आपने मुझे डांस सिखाया। डांस के प्रति आपका रुझान और समर्पण बहुत प्रभावित करने वाला था। इतना कि हमने आपसे कथक के अलावा भी बहुत कुछ सीखा। आप हमेशा याद किए जाएंगे गुरुजी।'
View this post on InstagramA post shared by Karanvir Bohra (@karanvirbohra) on
करणवीर बोहरा ने उनके साथ अपना एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए करणवीर ने लिखा, "मुझे ये लिखते हुए बहुत दुख रहा है कि मेरे प्यारे गुरुजी इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं। मैं टीचर्स डे पर उनके लिए एक पोस्ट लिखने जा रहा था ताकि उनका और बाकी टीचर्स का आभार प्रकट कर सकूं।" बता दें कि करणवीर बोहरा को भी पंडित जी ने नृत्य सिखाया था।
अथिया शेट्टी
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'हे भगवान, ये सुनकर चकित हूं और बहुत दुखी हूं।अथिया ने लिखा-'आपकी आत्मा को शांति मिले गुरुजी। हमें सिखाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मेहनती, अनुशासित और कथक की कला से सच्चा प्रेम।'
लारा दत्ता
नवनीत निशान
वहीं फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में उनके साथ नजर आई एक्ट्रेस नवनीत निशान ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा-टमेरे प्रिय वीरू कृष्णा, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.. मैं विश्वास ही नहीं कर पा रही हूं कि आप हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चले गए हैं। आप सिर्फ एक महान कथक डांसर ही नहीं थी बल्कि एक शानदार कहानीकार थे.. मैं आपको हमेशा याद करूंगी मेरे दोस्त..।'
बता दें कि अपने डांस के साथ-साथ वीरू कृष्णा को 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी', 'इश्क', 'हम हैं राही प्यार के' और 'अकेले हम अकेले तुम' जैसी कई फिल्मों में उनका किरदार दर्शकों को याद आज भी याद है।