Last Rites Pictures: पंचतत्वों में विलीन हुए कथक सम्राट बिरजू महाराज, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार
1/17/2022 3:41:22 PM

मुंबई: देशभर में अपने कथक नृत्य के लिए मशहूर रहे बिरजू महाराज का 17 जनवरी को निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बिरजू महाराज 4 फरवरी को 84 साल के होने वाले थे लेकिन कहते हैं ना भगवान के आगे किसका जोर।
बिरजू महाराज के निधन की खबर आने के बाद से बॉलीवुड और तमाम राजनेता सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं है। वहीं अब उनके पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
बिरजू महाराज का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। बिरजू महाराज के अंतिम संस्कार की तस्वीरें हर किसी की आंखों को नम कर रही हैं।
काम की बात करें तो बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए नृत्य निर्देशन किया था। इसके अलाव इन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में म्यूजिक भी दिया था।
बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी।