धनुष-ऐश्वर्या के तलाक को पिता ने बताया ''एक पारिवारिक झगड़ा'', बोले- ये तो आम पति-पत्नी के बीच होता है, इसका मतलब रिश्ते का अंत नहीं

1/20/2022 11:22:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इसी हफ्ते तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। शादी के 18 साल बाद कपल के तलाक की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा। दोनों के अलगाव की घोषणा के बाद स्टार्स से लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, हाल ही में सुपरस्टार धनुष के पिता और फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने बेटे का ऐश्वर्या संग तलाक पर बयान देते हुए इसे महज एक पारिवारिक झगड़ा बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने तलाक की खबरों का भी खंडन कर दिया है। 

 


धनुष के पिता कस्तूरी ने कहा- 'धनुष और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा चल रहा है। जैसा की आम पति-पत्नी के बीच होता है। जिसका मतलब रिश्ते का अंत नहीं होता।' 
उन्होंने कहा, 'दंपति इस समय हैदराबाद में हैं और मैंने दोनों से फोन पर बात की है। उन्हें कुछ सुझाव दिए हैं।' 


बता दें, सुपरस्टर रजनीकांत के बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने सोमवार को अपने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। साथ ही एक्स कपल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की भी अपील की थी।


जानकारी के लिए बता दें, धनुष और ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए, जिनका नाम लिंगा और यात्रा राजा है। ऐश्वर्या एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वो एक फेमस डायरेक्टर हैं।


 

Content Writer

suman prajapati