भारत की सबसे महान शासक और कश्मीर की आखिरी हिन्दू रानी पर बनेगी फिल्म

8/27/2019 11:59:21 PM

मुंबईः बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिकका दौर चल रहा है। अब इसी को लेकर खबरें हैं कि कश्मीर पर हुकूमत करने वाली आखिरी हिन्दू महारानी कोटा रानी पर फिल्म बनाई जाएगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म को बनाने के लिए रिलायंस एन्टर्टेन्मेंट और फैंटम फिल्म्स ने हाथ मिलाया है। 

जानकारी के लिए बता दें कोटा रानी 13वीं सदी में कश्मीर की शासक थी। वह ऐसे समय में राज्य का नेतृत्व कर रही थी जब बहुत नाटकीय घटनाक्रम हो रहा था। इसके बाद शाह मीर वंश राज्य का पहला विदेशी शासक बना। वह अच्छी प्रशासक और सैन्य रणनीतिकार थी। 

फैंटम फिल्म्स की मधु मंटेना ने कहा कि महारानी की कहानी ऐसी है जिसे लोगों को बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हैरत की बात है कि भारतीयों को कोटा रानी जैसी शख्सियत के बारे में जानकारी नहीं है। वह भारत की सबसे काबिल महिला शासकों में से एक थीं। उनकी जिंदगी काफी नाट्कीय रही।

Pawan Insha