Breaking: 'कसौटी जिंदगी की' फेम प्राचीन चौहान गिरफ्तार, लगा छेड़छाड़ का आरोप

7/3/2021 10:05:05 AM

मुंबई: पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के लिए गिरफ्तार किया है। प्राचीन पर भारतीय दंड संहिता की धारा- 354,342,323, 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में प्राचीन के खिलाफ शिकायत की थी।

PunjabKesari

काम की बात करें तो प्राचीन यूट्यूब पर ‘शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग’  वेब सीरीज में छवि मित्तल और पूजा गौर के साथ काम कर रहे है। उन्होंने अभिमन्यु की भूमिका निभा काफी नाम कमाया था।  प्राचीन कुछ झुकी सी पलकें सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे और मात पिता के चरणों में स्वर्ग जैसे कई लोकप्रिय सीरियल में काम कर चुके हैं। वह हाल ही स्टार प्लस के शो शादी मुबारक में भी नजर आए थे। 

PunjabKesari

इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार का तीसरा मामला

पिछले एक महीने में टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं पर हुए कथित अत्याचार की यह तीसरी बड़ी खबर है। इससे पहले नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी  को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया था, पर्ल फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

PunjabKesari

वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा भी उनकी पत्नी निशा रावल ने उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया था।करण और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस ने अब कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लगातार आने वाली  खबरें इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News