कोमोलिका बनी हिना ने दिखाई कातिलाना अदाएं, फैंस बोले- मैडम जान लोगी क्या

10/16/2018 9:12:50 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो 'कसौटी जिंदगी के 2' की अॉनएयर हो चुका है। ये शो शुरू से ही सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस के बीच इस शो का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। सबको इस शो की नई कमोलिका का बेसर्बी से इंतजार है।

 

बीते दिन एकता ने अपने सोशल मीडिया पर कसौटी जिंदगी के का नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में कोमोलिका की पहली झलक दिखाई गई। जैसा ही हिना के फैंस ने कमोलिका के रुप में उन्हें देखा, सबने हिना की तारीफों के पुल बांध दिए।

 

हर कोई हिना की कातिलाना अदाओं पर मर मिटा। इतना ही नहीं कोई उनकी चाल का दीवाना हो गया। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन्स दिए। फैंस इस प्रोमो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 बता दें कि हिना सीरियल कसौटी जिंदगी के में पहली बार निगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हिना इस किरदार की सिग्नेचर ट्यून के लिए भी अपनी आवाज देंगी। फैंस को हिना के इस वैंप किरदार का बेसब्री से इंतजार है। 

 

 

 

 

Neha