''कसौटी जिंदगी के 2'' फेम पार्थ समथान की नानी का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट
3/18/2021 10:33:59 AM

मुंबई. फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। कभी किसी स्टार या उनके फिल्म मेंबर का निधन तो कभी किसी स्टार पर कोरोना का हमला। ऐसे में उनके फैंस भी उनके लिए काफी परेशान दिखाई देते हैं। अब हाल ही में टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' फेम एक्टर पार्थ समथान की नानी का निधन हो गया है, जिससे एक्टर काफी सदमे में हैं। नानी के निधन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक सा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस एक्टर का हौसला बढ़ा रहे हैं।
नानी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए पार्थ ने लिखा 'मेरे पूरे परिवार को बनाने में केवल एक महिला का हाथ था। वो महिला कोई और नहीं बल्कि मेरी नानी है। मेरी नानी ने हमारा साथ छोड़ दिया है। अब वो एक नए सफर की शुरुआत करेंगी। वो मेरी क्यूटीपाई थी। वो हमारे परिवार की क्यूटेस्ट डॉल थीं। आप हमसे दूर जा चुकी हैं उसके बाद भी मैं आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा।'
पार्थ के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और टीवी स्टार्स कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में पार्थ पहले प्यार का पहला गम नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो में उन्हें खुशाली कुमार के साथ रोमांस करते देखा गया था। वहीं टीवी इंडस्ट्री में उनके काम की बात करें तो करें तो वे प्यार तूने क्या किया, कसौटी जिंदगी के और ये है आशिकी जैसे मशहूर शोज में नजर आ चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

मणिपुर में हरियाणा का BSF जवान हुआ शहीद, उग्रवादियों ने मारी गोली