राहत: ''कसौटी जिंदगी की'' फेम प्राचीन चौहान को मिली बेल,  22 साल की लड़की से छेड़छाड़ मामले में हुई थी गिरफ्तारी

7/4/2021 8:56:02 AM

मुंबई: कसौटी जिंदगी की फेम  प्राचीन चौहान को शुक्रवार रात मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  प्राचीन पर 22 साल की लड़की से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे। इस शिकायत के बाद बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं अब खबर आई है कि प्राचीन को इस मामले में बेल मिल गई है।

PunjabKesari

पीड़िता ने एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी  पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं- 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

PunjabKesari 

बता दें कि इस खबर के सामने के बाद इंडस्ट्री एक बार फिर कटघरे में खड़ी हो गई है। महिलाओं के साथ इंडस्ट्री में हो रहे अत्याचार का ये तीसरा मामला है। प्राचीन से पहले  टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब उन्हें भी जमानत मिल गई है। इतना ही नहीं एक्टर करण मेहरा भी जेल की हवा खा चुके हैं। करण पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट के आरोप लगाए थे। 

PunjabKesari

प्राचीन चौहान के काम की बात करें तो उन्होंने स्टार प्लस के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की' से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'कुछ झुकी पालके', 'सिंदूर तेरे नाम का', 'सात फेरे', 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। प्राचीन हाल ही में शो 'शादी मुबारक' में नजर आए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News