बिकिनी में टीवी की बहू का कहर, Latest Photos ने लूटा चाहनेवालों का दिल

6/15/2019 2:12:26 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस शमीन मन्नान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में शमीन बिकिनी में नजर आ रही हैं। शमीन ने शेड्स और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कम्पलीट किया है।

शमीन कातिलाना अंदाज से कैमरे में पोज दे रही हैं। शमीन की ये लेटेस्ट तस्वीरें देख आपकी सांसे थम जाएंगे। शमीन की बिकिनी तस्वीरों से इस बात का खुलासा भी हो गया है कि उन्होंने अपने शरीर पर कई सारे टैटू बनवा रखे हैं।

बता दें कि शमीन हाल ही में वेकेशन के लिए गई थीं। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। शमीन की इन वेकेशन की तस्वीरों ने इंटरेनेट का तापमान बढ़ा दिया है। 

बता दें कि शमीन असम की रहने वाली हैं, जिन्होंने मुंबई आकर अपना नाम कमाया है।शमीन भी उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिए बगावत की थी। वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में आई थीं।

 

इंजीनियरिंग छोड़कर मुंबई आईं शमीन ने  एड फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत की थी।

करियर की बात करें तो शमीन ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस सीरियल से वह घर-घर में फेमस हो गईं थीं। इस सीरियल के बाद वह 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' और 'प्यार तूने क्या किया' में भी अहम किरदार निभाए हैं।

लम्बे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहीं शमीन को संस्कार-धरोहर अपनों की से स्टारडम मिला है। शमीन को आखिरी बार 'कसम तेरे प्यार' की में देखा गया था। 

 

Smita Sharma