Video: दीपिका ही नहीं रणवीर सिंह भी रखेंगे करवाचौथ का व्रत, हाथ में लगवाई लेडी लव के नाम की मेहंदी

10/23/2021 11:22:43 AM

मुंबई: करवा चौथ का त्योहार हर पत्नी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस बार यह त्योहार 24 अक्टूबर यानि रविवार को मनाया जाएगा। आम लोगों के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी इस त्योहार को धूम-धाम से मनाता है। ऐसे में बाॅलीवुड की कई हसीनाएं भी अपने पति के लिए भूखी प्यासी रहती हैं। केवल हसीनाएं ही नहीं बाॅलीवुड के कई एक्टर भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं।

PunjabKesari

इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ है। दरअसल रणवीर के नए टीवी शो 'द बिग पिक्चर्स' में करवा चौथ स्पेशल एपिसोड में टीवी के फेमस शो 'उड़ारियां' की तेजो यानी के प्रियंका चौधरी और 'छोटी सरदारनी' की मेहर यानी  निम्रत कौर अहलूवालिया पहुंचीं।

PunjabKesari

दोनों  ने शो में रणवीर के साथ जमकर मस्ती की,  साथ ही दीपिका और रनवीर के करवाचौथ प्लान पर भी बात की।

PunjabKesari

हुआ यूं कि निम्रत और प्रियंका दोनों रनवीर से उनके हाथ पर मेहंदी लगाने की रिक्वेस्ट करती हैं, कभी मना ना करने वाले मिस्टर सिंह उनकी बात मान लेते हैं और अपनी मिसेज सिंह दीपिका के लिए मेहंदी लगवाते हैं। निम्रत, रनवीर की हथेली पर दीपिका के नाम का पहला अक्षर लिखती हैं। मेहंदी लगने के बाद रणवीर अपने हाथ को देखते हैं और फ्लाइंग किस करते हैं। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं इस दौरान बॉलीवुड के सिंबा खुद बताते हैं कि उनकी वाइफ दीपू उनके लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं ऐसे में अपनी धर्म पत्नी के लिए रणवीर भी फास्टिंग करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News