''एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरपूर शहजादा'', फिल्म को लेकर यूजर्स दे रहे ऐसे रिव्यू

2/17/2023 1:11:17 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटिड फिल्म शहजाद आज यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। भूल-भुलौया 2 की सक्सेस के बाद से ही फैंस को कार्तिक की इस फिल्म का इंतजार था। शहजादा रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन सामने आए हैं। तो चलिए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी कार्तिक की फिल्म शहजादा। 

 

दर्शकों की तरफ से शहजादा को मिल रहे ऐसे रिएक्शन
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को टक्कर दी है। शहजादा के लिए भी फैंस ने जमकर एडवांस बुकिंग की थी। वहीं, अब ट्वीटर यूजर्स अपने रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- "सॉलिड सीटीमार फैमिली एंटरटेनर, कार्तिक आर्यन फैंटेस्टिक सीटीमार रोल में हैं। कीर्ति सेनन ग्लैमर्स लगी हैं और परेश रावल एक Hoot हैं। सॉन्ग भी अच्छे हैं। सुपरहित लोडिंग।"

दूसरे यूजर ने लिखा- "शहजादा फिल्म एवरेज है। टाइम पास मूवी। कार्तिक आर्यन की ओवरएक्टिंग कम है। कीर्ति सेनन एकदम मस्त है।"

 

एक अन्य यूजर ने शहजादा की तरीफ करते हुए लिखा- "शहजादा मैसी से फुल हैं, सिंगल हैंडेड सेव बाव कार्तिक आर्यन। उनकी अलग स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी यह साबिक करती है कि वह अपने सभी कंटेम्परेरिज को पछाड़ने जा रहे हैं। परेश रावल चमके। कीर्ति सेनन शानदार लग रही हैं। कैची म्यूजिक और अच्छा कैमरावर्क है।"

 

एक और यूजर ने ट्वीट कर लिखा - "शहजादा शानदार है। डैशिंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया। ब्लॉकबस्टर जोड़ी वापस आ गई है।"


एक और अन्य यूजर ने लिखा- "शहजादा एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और म्यूजिक से लेकर एंटरटेनमेंट की डोज का एक अमेजिंग मिश्रण है। कार्तिक आर्यन 2023 की पहली फिल्म एक ट्रू ब्ली फैमिली एंटरटेनर है।"


बता दें कि, शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों ने रिलीज हो गई है। इस फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है। शहजादा अल्लू अर्जुन की अला वैंकुंठपुरमलू की ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और परेश रावल भी अहम रोल में हैं। 

Content Editor

kahkasha