''शहजादा'' Kartik Aryan ने सड़क पर की बड़ी गलती, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने लगा डाला जुर्माना

2/19/2023 11:24:33 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा हाल ही में रिलीज हुई है। एक्टर ने फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया। इसी बीच शहजादा कार्तिक ने एक बड़ी गलती कर दी है। जिसकी वजह से उन्हें जुर्माना चुकाना पड़ा है। कार्तिक की गाड़ी गलत साइड पर पार्क होने पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है। 


दरअसल, शुक्रवार को जब कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा की सफलता की प्रार्थना के लिए अपने माचा-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। उस दौरान ही कार्तिक के साथ ये वाकया हुआ था। इस बात की जानकारी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने एक्टर की लग्जरी SUV कार की फोटो शेयर करते हुए फिल्मी अंदाज में कैप्शन लिखा- समस्या? समस्या यह थी कि कार गलत साइ मे खड़ी थी। यह भूल मत करो कि शहजादा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। 

 

बता दें कि तस्वीर में कार्तिक की कार की नबंर प्लेट धुंधली है। साथ ही चालान की राशि का भी खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए चेतावनी के तौर पर इस खबर को शेयर किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News