कार्तिक आर्यन को फीमेल फैन ने दी धमकी- 'रिप्लाई दो वरना नस काट लूंगी' एक्टर बोले- 'ऐसा सोचना भी मत'

10/5/2021 8:54:55 PM

मुंबई. एक्टर कार्तिक आर्यन की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ते रहते हैं। हाल ही में एक्टर के ट्विटर पर फैंस के साथ बात की। एक्टर ने #AskKartik में फैंस के सवालों के जवाब दिए। कुछ फैंस ने कार्तिक से मजेदार सवाल किए, तो कुछ के सवालों ने उन्हें हैरान कर दिया। 


कार्तिक की एक फीमेल फैन काफी देर से एक्टर के रिप्लाई का इंतजार कर रही थी, लेकिन जवाब न मिलने पर लड़की ने लिखा- 'जब दूसरों से फुरसत मिल जाए तो मैसेज कर देना ओके बाय।' इसके साथ लड़की ने लिखा- 'रिप्लाई दो, वरना मैं नस काट लूंगी अपनी।' कार्तिक ने शांति और बड़े प्यारे से जवाब देते हुए लिखा- 'कभी ऐसा सोचना भी मत।' इसके साथ ही एक्टर ने एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


अभिनेता द्वारा ट्विटर पर #AskKartik आयोजित करने के बाद, उनका नाम कुछ ही समय में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर ट्रेंड करने लगा।

 

काम की बात करें तो कार्तिक बहुत जल्द फिल्म 'भूल भूलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर 'फ्रेडी', 'सत्यनारायण की कथा' और 'कैप्टन इंडिया' में भी नजर आएंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur