मेरे जीवन के पहले पांच साल फिर से जीए..कार्तिक आर्यन ने ''नानी मां'' पर लुटाया खूब प्यार, नानी-नातिन की स्वैग भरी तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

10/2/2022 9:36:44 AM

मुंबई: मूल से ज्यादा ब्याज प्यारा होता है ये कहावत शायद आपने सुनी होगी यही वजह है कि ग्रैंड पेरेंट्स को अपने नाती-पोतों से एक विशेष लगाव होता है। अपने बच्चों से भी बढ़कर और ऐसे में घर में बना रहता एक खुशनुमा माहौल। वो ना तो सिर्फ बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं बल्कि उनकी गलतियों में भी उन्हें प्यार से समझाते हैं। वक्त के साथ साथ यह बॉन्डिंग यह रिश्ता होता जाता है। बी-टाउन में हमें कई दादी-पोते, नानी-नाती की जोड़ियां मिल जाएंगी।

वहीं अब इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन और उनकी नानी का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में कार्तिक ने अपनी नानी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। दरअसल, कार्तिक हाल ही में  जबलपुर अपने चचेरे भाई की शादी अटैंड करने गए हैं। जहां उन्होंने वक्त निकालकर अपनी मां के मायके यानि ननिहाल का रुख किया। नानी से मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की।

कार्तिक ने अपनी नानी संग क्वालिटी टाइम बिताया और अपने बचपन के पलों को याद किया। पहली तस्वीर में कार्तिक नानी को गले लगाए हैं। दूसरी तस्वीर में कार्तिक नानी के साथ स्वैग भरे अंदाज में पोज दे रहे हैं।

इस दौरान दोनों ने अपनी आंखों पर शेड्स लगाए हैं। तीसरी तस्वीर में  कार्तिक नानी को गले लगाए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं नाती से मिल पर नानी के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान आ गई है।

आखिरी तस्वीर में कार्तिक अपनी नामी से आशीर्वाद मांग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर कार्तिक ने लिखा-'नानी आर्यन..मेरे जीवन के पहले पांच साल फिर से जी रहे हैं..#नानी का घर।' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

काम की बात करें तो कार्तिक इन दिनों सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। सत्य प्रेम की कथा अगले साल जून में रिलीज हो सकती है।

 

Content Writer

Smita Sharma