गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट हुए कार्तिक आर्यन, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

7/3/2018 12:38:09 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बीती रात अपनी गर्लफ्रेंड डिंपल शर्मा के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे। इस दौरान उनकी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दोनों ब्लैक आउटफुट में नजर आ रहे हैं।

 

 

रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखे। इस दौरान डिंपल कैमरे से नजरें चुराती दिखी। वहीं कार्तिक जाते वक्त फैन्स के साथ सेल्फी लेते नजर आए। 

 

 

कार्तिक के करियर की बात करें तो वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म में करीना कपूर के साथ काम करगें। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'लुका छिपी' में नजर आएंगे। इसमें उनके अाॅपोजिट कृति सेनन होगीं। यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari