कार्तिक के घर आया नन्हा मेहमान, एक्टर ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

2/1/2022 8:26:15 PM

मुंबई. एक्टर कार्तिक आर्यन ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। कार्तिक थोड़े समय में ही काफी हिट हो गए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर के घर नन्हा मेहमान आया है, जिसके साथ कार्तिक ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में कार्तिक छोटे से पपी के साथ नजर आ रहे हैं, जो व्हाइट कलर का है। एक्टर ग्रीन हुडी और ब्लैक जींस में दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक ने पपी को हाथ में उठाया है, जो बेहद क्यूट है। एक्टर ने इसका नाम कटोरी आर्यन रखा है। तस्वीरें शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- कटोरी, मुझे दोबारा प्यार हो गया है। मिलिए, कटोरी आर्यन से। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


काम की बात करें तो कार्तिक हाल ही में फिल्म 'धमाका' में नजर आए थे, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब एक्टर 'शहजादा', 'भूल भुलैया 2', 'फ्रेडी' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur