रोमांस से भरपूर है ''लव आज कल'' का ट्रेलर, पहली बार बोल्ड दिखीं सारा

1/17/2020 2:37:12 PM

मुंबई: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की लव आजकल 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इम्तियाज पुराने टाइटल के साथ नए चेहरों लेकर एक बार फिर लव आजकल ला रहे हैं। पहली फिल्म में जहां दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान थे। वहीं नई फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन नया पेयर हैं।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में दो कपल्स की अलग अलग टाइम की कहानियां दिखाई गई हैं। एक आज के जमाने की और एक बीते जमाने की।

दोनों कहानियों में कपल्स का मिलना बहुत ही रोचक अंदाज में दिखाया गया है। इसके बाद इन दोनों कहानियों में ही ट्विस्ट आता है।

टर्निंग पॉइंट इमोशनल हो जाता है और कपल्स बिछड़ते दिखते हैं। फिल्म में सारा काफी बोल्ड दिख रही हैं।

वहीं कार्तिक सीधे साधे लग रहे हैं। ट्रेलर में सारा और कार्तिक के किसिंग सींस भी हैं। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बीते दिनों ही फिल्म का  फर्स्टलुक पोस्टर रिलीज हुआ था। पोस्टर में सारा कार्तिक की पीठ पर लेटी दिखीं थीं।

इस फिल्म में रणदीप हुड्डा समेत कई स्टार्स हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही हैं।  

 

 

Smita Sharma