Corona Returns: एक बार फिर कोरोना का चपेट में आए ''भूल भुलैया 2'' स्टार कार्तिक आर्यन, बोले- कोविड से रहा नहीं गया’

6/4/2022 5:10:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना काल और लॉकडाउन के बाद भले ही सबकुछ पहले की तरह आम हो गया है, लेकिन अभी भी कोविड 19 का असर खत्म नहीं हुआ है। कहीं न कहीं अभी भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में लेटेस्ट मामला बॉलीवुड से सामने आया है। मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर कोरोना का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

 

इंस्टाग्राम पर अपनी एक हाथ जोड़े की तस्वीर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा- ‘सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था। कोविड से रहा नहीं गया।’ फैंस कार्तिक के इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


बता दें, यह दूसरी बार है जब कार्तिक आर्यन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले वो 22 मार्च 2021 कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

 

 


वहीं, काम की बात करें तो इन दिनों कार्तिक अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म 2 हफ्तों में 137 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News