कोविड 19 संकट:कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रियंका चोपड़ा की फाउंडेशन में दान किए 5 लाख

5/15/2021 10:09:40 AM

मुंबई: कोरोना काल में बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स अलग अलग ढंग से मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। ऑक्सीजन और बेड की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस संग मिलकर कोरोना महामारी में भारत की मदद करने के लिए फंडराइजर सेटअप किया है।

प्रियंका और निक के फंडराइजर प्रोग्राम में बॉलीवुड के कई सितारे अपनी मदद भेज चुके हैं। अब बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने पीसी के  फंडराइजर में दान किया है। कार्तिक आर्यन ने 5 लाख रुपए डोनेज किए हैं। 

यह पहली बार नहीं है कि कार्तिक आर्यन ने कोरोना महामारी के दौरान पहली बार दान किया हो। इससे पहले कार्तिक आर्यन भूमि पेडनेकर के फंडराइजर सेटअप में दो बार डोनेट कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का थैंक्स बोला था। 

प्रियंका और निक ने 14000 से अधिक लोगों के साथ मिलकर 1 मिलियन डाॅलर यानि 10 लाख रुपए जोड़ लिए हैं। इस रकम को प्रियंका चोपड़ा और निक सीधे हेल्थ वर्कर और दूसरी जरूरत पर खर्च करेंगे।

Content Writer

Smita Sharma