Photo: कार्तिक आर्यन ने घर पर सेलिब्रेट की महाशिवरात्रि, दोनों हाथ जोड़ पूजा करते दिखे एक्टर

3/2/2022 10:24:47 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश भर में 1 मार्च को धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई। कई लोग अपने घर तो कई मंदिरों में शिव की पूजा अर्चना करते नजर आए। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस मौके पर भोले बाबा के रंग में रंगे नजर आए। एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने घर पर महाशिवरात्रि की पूजा की, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ शेयर की। फैंस एक्टर की इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

इन तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन अपने घर के मंदिर में दोनों हाथ जोड़ पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस  दौरान वह ब्लैक टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव...हैप्पी महाशिवरात्रि. एक्टर के इस पोस्ट कोफैंस लाइक कर खूब कमेंट कर रहे हैं।

 

 

वर्कफ्रंट पर, कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' है। फिल्म इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा वह कियारा आडवाणी के साथ अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आएंगे।

Content Writer

suman prajapati