कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार और अनुराग बसु ने फिल्म ''आशिकी 3'' के सिलसिले में की मुलाकात

12/4/2022 6:59:27 PM

नई दिल्ली। आशिकी 3 को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस बार फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे, जिसे अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार ने मुलाकात की है।

 

जबसे फिल्म की घोषणा हुई है, फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब कार्तिक आर्यन अनुराग बसु के फिल्म में नजर आएंगे। आशिकी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 1990 में आई थी। वहीं दूसरी साल 2013 में रिलीज हुई, जिससे श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर से बॉलीवुड में अपना पहला डेब्यू किया था।

News Editor

Deepender Thakur