‘शहजादा’ की रिलीज के दिन माता-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन

2/18/2023 11:35:14 AM

मुंबई। बीते शुक्रवार को कार्तिक आर्यन ने अपने माता-पिता के साथ मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। आपको बतां दे कि एक्टर की फिल्म ‘शहज़ादा’ भी बीते दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। कार्तिक एक साधारण कुर्ता-पायजामा में थे, कार में जाते समय उनके कंधों पर नारंगी रंग का स्टोल भी था।

‘शहजादा’ में कृति सनोन, परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है और कार्तिक को एक मिडिल क्लास लड़के के रूप में दिखाया गया है जो एक दिन करोड़पति बन जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शाहरुख खान की ‘पठान’ के कुछ हफ्ते बाद आने वाले ‘शहजादा’ के बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया, "मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है, और ऑटोमेटिकली जब कोई फिल्म देखेगा तो वह हमारी फिल्म को पसंद करेगा। ओवरशैड होने जैसा कुछ भी नहीं है। यह अच्छी बात है कि पठान ने शानदार काम किया है, यह इंडस्ट्री के लिए अच्छा है। इसने ऐतिहासिक आंकड़े हासिल किए हैं और यह दर्शकों को सिनेमाघरों में जाने के लिए प्रेरित करेगा।"

कार्तिक ने पिछले साल ‘भूल भुलैया 2’ में एक ब्लॉकबस्टर दिया और थ्रिलर फ्रेडी के लिए खूब तारीफ बटोरी, जो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। शहजादा के बाद कार्तिक इस साल ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कियारा आडवाणी के साथ नज़र आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News