कर्नाटक वन विभाग ने यूं दी सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि, हाथी के बच्चे को दिया दिवंगत एक्टर का नाम

11/13/2021 3:49:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से साउथ सिनेमा को बड़ी क्षति पहुंची है। महज 46 साल की उम्र में एक्टर का दुनिया से यूं चले जाना बेहद दुखदायी है। आज भी फैंस उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। वहीं कई फैंस तो उनके पीछे अपनी जान तक भी दे चुके हैं। अब हाल ही में शिवमोग्गा तालुक के सक्रेबैलु के अभिमन्यू नाम के हाथी के छोटे बच्चे को दिवंगत पुनीत राजकुमार का नाम दिया गया है। एक्टर को ऐसी श्रद्धांजलि की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ महीने पहले एक सरकारी विज्ञापन को शूट करने के लिए पुनीत राजकुमार उस जंगल में पहुंचे थे, जहां वो अभिमन्यू हाथी के 2 साल के बच्चे के साथ काफी घुलमिल गए थे। इसी वजह से ही वन विभाग के अधिकारियों ने उस हाथी के बच्चे का नाम स्वर्गीय एक्टर पुनीत राजकुमार के नाम पर रखा और उन्हें अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


शिवमोग्गा के उपवन संरक्षक नागराज ने बताया कि पुनीत राजकुमार ने लगभग 2 घंटे तक वो हमारे साथ रहे और चीजों के बारे में जाना। वन के कर्मचारियों और जनता के अनुरोध के बाद ही उन्होंने हाथी का नाम एक्टर के नाम पर रखा। पुनीत के निधन से हर किसी को गहरा सदमा पहुंचा था, जिसके बाद स्टार्स से लेकर नेताओं और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

 

बता दें, पुनीत राजकुमार न सिर्फ एक अच्छे एक्टर थे बल्कि प्लेबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर और निर्माता भी थे। उन्हें कन्नड़ सिनेमा में उनके बड़े योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने 46 की उम्र तक 29 से अधिक फिल्मों में मुख्य एक्टर के तौर पर काम किया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News