Karnataka Election: वोट डालने पहुंचे मशहूर एक्टर प्रकाश राज, अमूल्या और गणेश ने भी किया मतदान
5/10/2023 11:41:23 AM
बॉलीवुड तड़का टीम.10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज भी वोटिंग में अपना योगदान देने जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर प्रकाश राज और एक्ट्रेस अमूल्य पति जगदीश आर चंद्रा के साथ बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित मतदान करने पहुंचे, जहां से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
प्रकाश राज अपना वोट डालने बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के पोलिंग बूथ पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील भी की। उन्होंने कहा, यही एक जगह है, जहां आपके पास फैसला करने का, चुनने का अधिकार होता है। वह बोले, हमें सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है। कर्नाटक को खूबसूरत बनाना है। सौहार्द बनाकर रखना है।'#WATCH | "We've to vote against communal politics. We need Karnataka to be beautiful," says Actor Prakash Raj after casting his vote for #KarnatakaAssemblyElection pic.twitter.com/bvVgTgeetP
— ANI (@ANI) May 10, 2023
कन्नड़ एक्टर रमेश अरविंद भी वोटिंग अपना योगदान देते नजर आए।#WATCH | #KarnatakaAssemblyElection2023 | Kannada actress Amulya and her husband cast their votes at a polling booth in RR Nagar, Bengaluru. pic.twitter.com/7T8BXynRro
— ANI (@ANI) May 10, 2023
वहीं, गणेश भी वाइफ के साथ आरआर नगर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।#WATCH | #KarnatakaElections | Kannada actor Ramesh Aravind arrives at a polling booth in Bengaluru to cast his vote. pic.twitter.com/RwgUcneoU9
— ANI (@ANI) May 10, 2023
एक्ट्रेस अमूल्य पति जगदीश आर चंद्रा के साथ बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित मतदान करनी पहुंचीं।