मौसी करिश्मा ने खास अंदाज में दी नन्हें तैमूर को जन्मदिन की बधाई

12/20/2018 12:55:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले आज 2 साल के हो गए हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में तैमूर की मौसी कर‍िश्मा कपूर ने अपने लाडले को बर्थडे विश किया। 

करिश्मा ने अपने बच्चों समायरा और कियान कपूर के साथ तैमूर की एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते करिश्मा ने लिखा कि हम सबकी जान नन्हे तैमूर को दूसरे बर्थडे की बधाई। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। 


सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है।

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy 2nd birthday to our little jaan! ❤️🎂🍫🍭🍿🧸🎈🎉🎁 We love you the most !! #taimuralikhan #babynawab👑 #mybabies

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Dec 19, 2018 at 10:46am PST

Neha