देखें करिश्मा कपूर की अपने एक्स हसबैंड के साथ शादी की तस्वीरें

4/15/2017 1:19:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर  अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बता दें, यह संजय की तीसरी शादी है। साल 2003 में संजय और करिश्मा ने शादी की थे। 

इस शादी में रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करीना कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर समेत कई और सेलेब्स भी मौजूद थे। तस्वीरों में वह अपनी फैमिली और पति के साथ काफी खुश लग रही हैं।

 

संजय कपूर की यह दूसरी शादी थीं, इससे पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ सात फेरे लिए थे। पहली पत्नी से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की घोषणा की थी।

उनकी यह शादी 13 साल तक ही चल पाई, साल 2016 में संजय और करिश्मा तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए।