ब्लैक लहंगे में रैंप पर उतरी करिश्मा कपूर, 44 की उम्र में भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

3/24/2019 1:51:20 PM

मुंबई: शनिवार रात को मुंबई में 'टाइम्स फैशन शो' का आयोजन किया गया। यह फैशन वीक मुंबई के सेंट रेजिस होटल में चल रहा है। बॉम्बे फैशन वीक की शुरुआत बेहद खूबसूरत कलेक्शन के साथ शुरू हुई, जिसमें मॉडल्स और एक्ट्रेस ने व्हाइट, क्रीम, ब्लैक के अलावा कई ड्रेसेस में जलवे बिखेरे। इस फैशन शो में कई स्टार्स ने शिरकत की। इस फैशन वीक स्प्रिंग/समर 2019 में कई स्टार्स ने रैंप वाॅक किया।

इस दौरान जब रैंप पर करिश्मा कपूर ने वाॅक किया तो सब उन्हें देखते रह गए। उन्होंने शानदार अंदाज में वॉक किया। इस दौरान करिश्मा ब्लैक कलर के लहंगे में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हैवी झुमके पहने थे।

इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।  इस दौरान करिश्मा ने लाइट मेकअप किया था। करिश्मा ने डिजाइनर अंशु जैन के लिए रैंप वाॅक किया था।    

बता दें कि करिश्मा कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल साइट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। करिश्मा एकता कपूर की वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं। खबरों की मानें तो एकता कपूर ने करिश्मा को बड़ा मौका देने का फैसला किया है। एकता कपूर का ओटीटी ऑल्ट बालाजी जल्द ही एक वेब सीरीज शुरू करने जा रहा है, जिसमें करिश्मा नजर आ सकती हैं। 

 

Smita Sharma