Diwali Party 2022: करीना की दीवाली पार्टी में बहन करिश्मा का दिखा सिंपल लुक, चाची नीतू ने चुराई सारी लाइमलाइट

10/24/2022 10:35:50 AM

मुंबई: 24 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है।  आम जनता से लेकर बी-टाउन में दीवाली की धूम देखने को मिल रही हैं।    बीते कई दिनों से बी-टाउन में दीवाली पार्टी होस्ट हो रही है। 23 अक्टूबर कोकरीना ने अपने घर में दीवाली बैश होस्ट किया। आइए डालते हैं कपूर और पटौदी खानदान की दीवाली पार्टी पर एक नजर..

करिश्मा कपूर इस मौके पर काफी सिंपल लुक में पहुंचीं। करिश्मा पिंक कलर के शरारे में बला की खूबसूरत दिखीं। इसके साथ ही कान में गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने।


नीतू कपूर भी  भतीजी करीना के घर पहुंचीं। नीतू कपूर इस खास मौके पर डॉर्क ब्लू और रेड कलर के कॉम्बिनेशन का सूट पहने नजर आईं।

बेटी की पार्टी में रणधीर कपूर और बबीता भी ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे। 

इस मौके पर सोहा पीले रंग का सूट तो वहीं कुणाल खेमू नीले कलर के कुर्ता पायजामा के साथ रेड कलर की जैकेट पहने नजर आए। 

इसके साथ ही अरमान जैन वाइफ अनीसा मल्होत्रा के साथ पहुंचे। 

Content Writer

Smita Sharma